रुद्रपुर : एक घर में मोबाइल चुराने के बाद पुन: दूसरे दिन उसी घर मे मोबाइल चुराने घुसा चोर, दबोचने के बाद हुई धुनाई

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर । थाना ट्रांजिट कैंप में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक घर में मोबाइल चुराने के बाद पुन: दूसरे दिन बेखौफ होकर मोबाइल चुराने आ गया। मगर इस बार मकान स्वामी ने दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

शिमला बहादुर थाना ट्रांजिट कैंप के रहने वाले सुमित गंगवार का कहना था कि 14 अगस्त की रात दो से तीन बजे के बीच उसका एक महंगा मोबाइल चोरी हो गया था। जिसके बाद 15 अगस्त को वही मोबाइल चोर दोबारा घर में घुसा और दूसरा मोबाइल चुराकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी मझोला थाना न्यूरिया पीलीभीत बताया। बताया कि उसने ही पहला मोबाइल चुराया था और दोबारा मोबाइल चोरी करने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया और मकान स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।