रुद्रपुर : सीने पर तमंचा सटा कर टुकटुक लूट ले गए बदमाश, पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : सोमवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पहले चालक को पीटा और सीने पर तमंचा सटा कर टुकटुक को लूट लिया। चालक ने उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-23 निवासी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि टुकटुक संख्या यूके 06 आर 1805 को चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया कि सोमवार की देर रात साढ़े नौ बजे वह काशीपुर बाईपास मार्ग पर सवारी का इंतजार कर रहा था। अचानक बाइक सवार दो युवक आए और शादी में देर होने की बात कहकर काशीपुर हाईवे स्थित बिंदु खेड़ा तक छोड़ने की जिद करने लगा। इस बीच एक लड़का उतरकर टुकटुक पर बैठ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

जब टुकटुक हाईवे स्थित ढाबे के समीप पहुंचा तो आरोपी युवक ने फोन कर बाइक सवार अपने साथी को बुला लिया। बाइक सवार युवक ने आते ही तमंचा निकालकर उसके सीने पर सटा दिया और टुकटुक की चाबी निकाल ली। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी, जबकि दूसरे युवक ने भी तमंचा निकालकर तमंचे की नोक पर टुकटुक लूट लिया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीड़ित चालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम