रुद्रपुर : BJP पार्षद शिव कुमार गंगवार पर दिनदहाड़े हुआ हमला
उधमसिंह नगर: रुद्रपुर के ट्रांसिट कैंप में BJP पार्षद शिव कुमार गंगवार पर दिनदहाड़े हुआ हमला हो गया। साफ है कि उत्तराखंड में अब आम लोगों के साथ पार्षद तक सेफ नहीं हैं। यहां चोर और बदमाश पार्षद तक को नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तराखंड के मैदानी इलाके में चोरी और लूटपाट की घटनाएं काफी अधिक बढ़ती जा रही हैं जो कि चिंताजनक है। आए दिन प्रदेश में चोरी और लूटपाट की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। चोर बदमाशों की हिम्मत इस कदर बढ़ चुकी है कि अब वे आम लोगों के साथ ही पार्षद तक को लूटने से हिचकिचा नहीं रहे हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के रुद्रपुर में देखने को मिला।

रूद्रपुर में भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार को पीटकर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। जब पार्षद ने घर के बाहर गालीगलौज कर रहे लोगों का विरोध किया तो आरोपितों ने भाजपा पार्षद के घर में हमला बोल दिया। इसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटा। लोगों को आता देख हमलावर मोबाइल लूटकर भाग गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया।
वहीं पार्षद ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस तरह से दिनदहाड़े घर में घुसकर पार्षद की चेन लूटने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पार्षद की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
दरअसल ट्रांजिट कैंप भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार ने पुलिस में बताया कि बीते रविवार सुबह उनके घर के बाहर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पर हमला बोल दिया और उनके घर में घुस गए। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में BJP पार्षद के घर में घुसने के बाद उन्होंने पार्षद का मोबाइल लूटा और वहां से भाग गए। घर में घुसकर हमला करने और मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस जांच कर रही है।

