रुद्रपुर : भाई द्वारा अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर,  आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके में एक भाई द्वारा अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या व आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली के रहने वाला 23 वर्षीय सुनील कुमार चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराए पर रहने लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सु नील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तो उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और वह दौड़कर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर,कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी

जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि भाई ने पहले बहन करिश्मा की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या की वजह की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
Ad Ad Ad Ad