रुद्रपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : शहर से सटे बिलासुपर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूल रूप से जिला वैशाली (बिहार) निवासी मिथिलेश सिंह परिवार के साथ शहर से सटे बिलासपुर क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली

वह घर के नजदीक एक फैक्टरी में श्रमिक हैं। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम को उसकी पत्नी हाईवे के किनारे लकड़ी लेने जा रही थी। उसके साथ बेटा ऋतिक भी चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऋतिक के टक्कर मार दी और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

आसपास के लोग घायल मासूम को निजी अस्पताल लेकर आए जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी में अज्ञात वाहन ट्रेस हो गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad