रुद्रपुर: सीपीयू द्वारा ई-रिक्शा चालकों पर कार्यवाही किए जाने से भड़के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, आंदोलन की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, यातायात पुलिस एवं सीपीयू द्वारा बेवजह ई-रिक्शा चालकों को परेशान किए जाने से भड़के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने चालकों के साथ सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट का घेराव किया और प्रताड़ित करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को घेराव के दौरान उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों से यातायात पुलिस और सीपीयू ने लाइसेंस के नाम पर कई ई-रिक्शा को सीज कर दिया। जिस कारण चालकों को छूड़ाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आर्थिक बोझ भी पड़ता है। बताया कि ज्यादातर ई-रिक्शा चालक सवारियां ढो कर ही परिवार की जीविका चलाते हैं। ऐसे में बिना लाइसेंस और रूट डायवर्जन की आड़ में सीज करना न्यायसंगत नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस और सीपीयू सामंजस्य बनाकर हर रविवार को एक मीटिंग करके दस्तावेज पूर्ण करने और नियमों को साझा करें। ताकि ई-रिक्शा चालकों को परेशानी नहीं हो। जिस पर सीपीयू प्रभारी ने बताया कि कई बार चेतावनी के बाद भी चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे में रविवार को मीटिंग के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई