रुद्रपुर : मामूली बात को लेकर चार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर झोंकी फायर, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और उस पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी बरामद किया है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. साथ ही पुलिस आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश करने जा रही है.

रुद्रपुर सीओ सिटी अनुष्का बडोला ने बताया कि रम्पुरा निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस में एक तहरीर सौंपी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि 9 सितंबर की रात को पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई उमेश पाल पर शिवम चंद्रा, विवेक गुप्ता, गगन दिवाकर, अरुण गुप्ता और राहुल ने उसे पहले मंदिर के पास बुलाया. आरोप है कि उसके चारों ने मिलकर मारपीट की. जिसके बाद आरोपी शिवम चंद्रा ने तमंचा निकाल कर उस पर फायर झोंक दिया. गनीमत रही कि उसका भाई बाल-बाल बच गया और भागकर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें 👉  आईटीसी पेपर मिल लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा और गुणवत्ता का दिया संदेश

वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. इसी कड़ी में बीती देर रात पुलिस ने आरोपी शिवम चंद्रा, विवेक गुप्ता, गगन दिवाकर, अरुण गुप्ता को टाइल मार्केट से गिरफ्तार किया गया. मौके पर आरोपियों के पास अवैध पिस्टल मिला है. इसी पिस्टल से उन्होंने फायर झोंकी थी. पुलिस की मानें तो गिरफ्तार आरोपी शिवम चंद्रा, विवेक गुप्ता और अरुण गुप्ता के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में 3-3 मुकदमे दर्ज हैं. जबकि, एक अन्य आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा रही है. अब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण