रुद्रपुर फायरिंग : घर के तोड़े शीशे फिर फायरिंग, कार पर पत्थर लगने से बच्चे को मारने को उतारू हुए बदमाश

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : रम्पुरा में मामूली विवाद के बाद फायरिंग कर दी गई, जिससे मौके हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पहुंच कर जानकारी ली। साथ ही घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मौके से कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी फायरिंग और मारपीट की घटनाओं के साथ ही स्मैक के साथ गिरफ्तार भी हुआ था।

रम्पुरा के कटोरी मंदिर के निकट मंगलवार की शाम को एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी में घटना कैद मिली। बताया जा रहा है कि मौके से खाली कारतूस भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

पीड़ित ने तहरीर में बताई पूरी बात

बाद में रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी दीना पुत्र पाती राम ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका दो साल का भतीजा मंगलवार शाम को छत पर खेल रहा था। इस दौरान रास्ते से निकल रहे रम्पुरा निवासी सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म की कार पर एक छोटा सा पत्थर गिर गया। इस पर सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म व उसका साथी कार से उतरे। सोनू कोली का छोटा भाई भी धारदार हथियार लेकर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

बच्चे को मारने के लिए घर पर आ धमके आरोपी

आरोप है कि इस दौरान सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म कहने लगा कि वह उस बच्चे को मारेगा, जिसने पत्थर फेंका है। पीड़ित ने डर से गेट बंद कर लिया तो उन्होंने गेट तोड़ दिया। साथ ही उसकी मां रामवती को धक्का मारकर गिरा दिया। यही नहीं आरोपी ने 4-5 राउंड फायर किए, जिससे उसके पड़ोसी के घर के शीशे टूट गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

रम्पुरा चौकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad