रुद्रपुर : चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

उधम सिंह नगर में एक चलती कार में अचानक आग लग गई. इस घटना में कार चालक बुरी तरह से झुलस गया और उसे तुरंत ही नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह घटना सितारगंज NH-74 पर हुई. खटीमा निवासी एजाज अहमद किसी कार्य से स्विफ्ट कार से रुद्रपुर आये थे. घर वापसी के दौरान उनकी कार में आग लग गई. जिसमें वो बाल-बाल बचे.
चलती कार बनी आग का गोला
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी. राहगीरों ने कार में लगी आग को बुझा दिया. गनीमत यह रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह घटना 11 से 12 बजे के बीच हुई.
बाल-बाल बचा कार चालक
स्थानीय लोगों का कहना है कि देखते ही देखते कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई. जलती कार को देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया. घायल एजाज अहमद को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

