रुद्रपुर : पति को गेस्ट हाउस में प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ा, काटा जमकर हंगामा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर में एक युवक को गेस्ट हाउस में कथित प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ लिया और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक व युवती को चौकी ले गई। लेकिन महिला ने पति पर कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और उसे अपने साथ ले गई।

मामले में दंपती और कथित प्रेमिका का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर

जानकारी के अनुसार, जिले की सीमा से लगे यूपी के एक गांव के रहने वाले युवक का दिल्ली की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। एक हफ्ते से अधिक समय से युवक अपने घर नहीं जा रहा था। इसके बाद से पत्नी और परिजन उसकी खोजबीन में लगै थे। शनिवार रात पत्नी को सूचना मिली कि पति एक गेस्ट हाउस में रह रहा था। महिला परिजनों के साथ बाजार चौकी क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस पहुंची तो वहां युवक के साथ एक युवती मिली। युवती को देखकर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

शोर शराबा होने पर गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को चौकी ले गई। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो महिला ने इन्कार कर दिया। इस पर युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Ad Ad Ad Ad