रुद्रपुर : जमीन बेचने से इनकार करने पर पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत नाजुक.. आंख की रोशनी भी गई

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में विवाहिता द्वारा जमीन बेचने से इनकार करने पर पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की हालत नाजुक बनी है और आंख की रोशनी भी चली गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पहुंचा बुजुर्ग थाना मीरगंज बरेली निवासी रामभरोसे ने बताया कि उसकी बेटी शादी के बाद अपने पति हरपाल के साथ थाना ट्रांजिट कैंप के शिमला बहादुर में रहती है। आरोप था कि दामाद शराब का लती है और आधा बीघा जमीन बेचकर शराब पी चुका है। पिछले कई दिनों से दामाद की ओर से बेटी पर अपनी मायके की जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला; अब इस जिले में 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

आरोप है कि जब बेटी ने इंकार कर दिया तो 13 जुलाई की सुबह 4 बजे दामाद ने बेटी पर कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर दिए। जिससे बेटी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। चीख पुकार सुनकर जब बच्चे उठे और शोर मचाने लगे तो पड़ोसियों को आता देख, हमलावर दामाद फरार हो गया। आनन फानन में विवाहिता को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की एक आंख की रोशनी भी चली गई है। वहां विवाहिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग; दो बाइकों की भिड़ंत में कॉलेज छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 'हेल्थ माफिया' पर प्रहार: दूसरे दिन भी छापेमारी जारी; दो क्लीनिक सील, तीन अस्पतालों पर भारी जुर्माना

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें