रुद्रपुर : पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचा पति

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: क्षेत्र के भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर हत्या करने के बाद पति कोतवाली पहुंच गया। और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पति को हिरासत मे लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरुफ से कुछ माह पहले हुई थी। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे दोनो मे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

जिसपर मशरुफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर पत्नी की लाश के पास बैठकर वह सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। इसका पता चलते ही सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी। इस पर पुलिस ने मृतका के खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा