रुद्रपुर: भदईपुरा में युवक की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारोपित फरार

रुद्रपुर: भदईपुरा में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारोपित फरार हो गए। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जहां पर लाश मिली थी, वहां खून के निशान नहीं है। ऐसे में उसकी हत्या की गई है या मौत की और कोई वजह है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे पिता पुत्र की तलाश कर रही है।
बहेड़ी सिकरी बरेली निवासी 40 वर्षीय लेखपाल पुत्र रामभरोसे मजदूरी का काम करता था। वह रुद्रपुर के भदईपुरा वार्ड नंबर चार निवासी अपनी बहन ममता पत्नी चंद्रपाल के परिवार के साथ रहता था। ममता के मुताबिक तीन-चार दिन से लेखपाल घर नहीं आ रहा था और भदईपुरा में रहने वाले दोस्त के घर रह रहा था। बुधवार रात भी वह अपने दोस्त के साथ ही था। देर रात 12 बजे सूचना मिली कि लेखपाल की लाश उसके दोस्त के घर के बाहर पड़ी है। इसका पता चलते ही ममता और उसके अन्य स्वजनों के अलावा आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही लेखपाल का दोस्त और उसका पुत्र फरार हो गया था। सूचना पर सीओ अनुषा बड़ोला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, पुलिस ने लोगो से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ अनुषा बड़ोला ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है लेकिन घटनास्थल पर खून के धब्बे नहीं मिले। ऐसे में आशंका है कि उसे कहीं और मारकर फेंका गया हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

