रुद्रपुर: पुलिसकर्मी और बीजेपी नेता आपस में लड़ते हुए आए नजर, पुलिसकर्मी निलंबित तो BJP नेता गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर से एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी नशे में था. वीडियो का एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संज्ञान लिया है. जिसके बाद एसएसपी ने वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. साथ ही पुलिसकर्मी से हाथापाई करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो बीजेपी नेता बताया जा रहा है.

वीडियो के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात है. कुछ दिनों से वो ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था. 14 फरवरी दोपहर को हरवीर सिंह अटरिया रोड गए थे. आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ने एक व्यक्ति का फोन छीन लिया. व्यक्ति ने भाजपा नेता राधेश शर्मा को मामले की सूचना दी. जिसके बाद राधेश शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म; दिल्ली की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो सहकर्मियों को हिरासत में लिया

इस बीच हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह और राधेश शर्मा के बीच बहस हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई. दोनों के बीच जमकर जूतमपैजार हुई. वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बंगाल की खाड़ी के चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर; उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

क्या बोले एसएसपी? एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्य आरक्षी हरवीर सिंह और बीजेपी के पूर्व पार्षद राधेश शर्मा के बीच मारपीट हो गई. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी हरवीर सिंह जो कि घटना के समय शराब का सेवन करना पाया गया, उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है. वहीं, हाथापाई करने वाले राधेश शर्मा समेत अन्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया. पूरा मामला थाना ट्रांजिट कैंप से संबंधित है.

यह भी पढ़ें 👉  बदलते मौसम में बच्चों पर मंडराया वायरल संक्रमण का खतरा; दून अस्पताल में 'हैंड-फुट-माउथ डिजीज' के भी मामले आए सामने, डॉक्टर ने दी चेतावनी