रुद्रपुर : इस प्रतिष्ठित स्कूल की प्रिंसिपल ने पंखे में लटक कर दी जान, घटना को लेकर सनसनी का माहौल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : पॉश सोसाइटी ओमेक्स में शुक्रवार देर रात रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पायल भारती ने पंखे में लटक कर जान दे दी। वह गंगेज सी टावर के फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे घटना का तब पता लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती घर लौटे। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती पत्नी को पंखे पर झूलता देख घबरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

चीख पुकार सुनकर आसपास के फ्लैट के लोग भी निकल आए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

जिस वक्त पायल ने यह कदम उठाया, उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है। सोसाइटी में इस घटना को लेकर तरह के तरह की चर्चाएं और सनसनी का माहौल है।