रुद्रपुर : सिडकुल चौकी इलाके में कंपनी में काम करने जा रहे सात मजदूर टेम्पो पलटने से घायल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर,  सिडकुल चौकी इलाके में कंपनी में काम करने जा रहे सात मजदूर टेम्पो पलटने से घायल हो गए, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रूप से घायल श्रमिक को चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

जानकारी के अनुसार जगतपुरा निवासी टेम्पो चालक महेंद्र कुमार रोजमर्रा की भांति गुरुवार की दोपहर को सिडकुल ढाल पहुंचा और वहां से सिडकुल कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को बैठा कर रवाना हुआ। इस बीच टैम्पो सिडकुल इलाके में पहुंचा ही था कि अचानक मोड़ पर पलट गया। जिसमें मजदूरों में अफरातफरी मच गई और टेम्पो में बैठे आठ मजदूर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार

घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर की हालत नाजुक बताते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। जबकि घायल आजाद नगर निवासी सचिन कुमार, तारा चंद्र, अनिल कुमार, कृष्ण लाल, जगतपुरा निवासी रेनू और रिंकू का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उधर, सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। यदि टेम्पो की गति तेज पाई गई तो संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
Ad Ad Ad Ad