रुद्रपुर : रिश्ते को कलंकित कर भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : कलियुगी भाई ने रिश्तों को तार-तार कर 13 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह बार-बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत गांव में डेयरी में कार्यरत युवक की नीयत अपनी ही 13 वर्षीय बहन पर खराब हो गयी। उसके माता-पिता बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश स्थित फार्म पर काम करते हैं। 21 जून को वह अपनी मां से मिलने गया और अपनी नाबालिग बहन को बाइक पर बैठा कर साथ ले आया। रास्ते में उसने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वह उसे अपने साथ डेयरी पर ले आया। दरिंदा यहीं नहीं रुका। उसके बाद जंगल में ले जाकर बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म का शिकार होने के बाद बहन बदहवास रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये

बच्ची को बदहवास देख कर उसकी भाभी ने जब उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने भाई की घिनौनी करतूत बताई। पति की करतूत सुन भाभी के पैरों से तले जमीन खिसक गई। उसने अपने मायके में पूरी घटना की जानकारी दे दी। जिस पर आरोपित के साले की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad