रुद्रपुर : सिडकुल क्षेत्र में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

पंतनगर। प्रेम प्रसंग के चलते थोड़ा सा विवाद होने पर आत्महत्या का मामला सामने आया है।

यहां सिडकुल क्षेत्र में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सॉरी कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग के एंगल से देख रही है। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी 21 वर्षीय कविता नगरकोटी उर्फ काजल बृहस्पति मंदिर के पास किराए में अल्मोड़ा निवासी मनोज के साथ लिव इन में रहती थी। वह सिडकुल की औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स में काम करती थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर मनोज का काजल से इंस्टाग्राम में एक युवक के मैसेज को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज घर से बाहर की ओर निकल गया।
विवाद में ही काजल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थोडी देर बाद जब मनोज वापस आया तो दरवाजे का लॉक अंदर से लगा हुआ था। इस पर मनोज ने मकान स्वामी को मामले की जानकारी दी और बाद में उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली ओर साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही चौकी प्रभारी नीमा बोरा ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमे उसने सॉरी कहा है। बताया की तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad