रुद्रपुर : लड़की ने की वीडियो कॉल तो युवक हुआ हनी ट्रैप का शिकार, पहले दिए पैसे अब दी तहरीर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का रहने वाला एक युवक हनी ट्रैप का शिकार हो गया, जिससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हजारों पर ऐंठ लिए।

थाना ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा वार्ड-एक निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि 2 जून को उसके फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जब उसने रिक्वेस्ट को स्वीकार किया। उसके बाद युवती ने फेसबुक पर बातचीत शुरू कर दी और उसके बाद युवती ने उसका मोबाइल नंबर मांग कर उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर डाली। जैसे ही वीडियो कॉल को उठाया। वैसे ही सामने से अश्लील वीडियो चलनी शुरू हो गई। जिसे तत्काल काट दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

3 जून को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया जो खुद को पुलिस का अधिकारी बता रहा था। बताया कि एक युवती ने उसके खिलाफ अश्लील उत्पीड़न किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही बताया कि यदि मामला निपटाना चाहते हो तो युवती से बातचीत कर वीडियो डिलीट करवा दो।

इसके लिए युवती को 12 हजार रुपये दे दो। आरोप था कि कॉलर ने धमकी दी कि युवती वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगी और पुलिस कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

बताया कि कॉलर की धमकी के बाद उसने यूपीआई पर बताई गई धनराशि का भुगतान कर दिया। बावजूद वीडियो डिलीट नहीं हुई और लगातार उससे पैसों की मांग की जाती रही।

अब तक अश्लील वीडियो डिलीट करने के नाम पर 65 हजार रुपये ऐंठ चुके हैं। तंग आकर युवक ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि वीडियो कॉल नंबर को साइबर सेल को भेज दिया है। सीडीआर की डिटेल आने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad