रुद्रपुर : विवाहिता ने युवक पर नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाने और शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, धमकी देकर 1.50 लाख रुपये भी हड़पे

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर । थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक विवाहिता ने युवक पर नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे डेढ़ लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप की रहने वाली एक विवाहिता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी कि तभी उसकी मुलाकात सितारगंज के रहने वाले एक युवक से हुई। जहां उसने पहले प्रेमजाल में फंसाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना डाली। जब उसे होश आया तो युवक अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

आरोप था कि वीडियो दिखाकर युवक ने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये भी हड़प लिए। आरोप था कि 25 जून 2024 को दबाव बनाकर आरोपी युवक उसे हरिद्वार ले गया और एक कमरे में चार दिन तक बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण बलात्कार करता रहा। एक जुलाई को मौका पाकर वह हरिद्वार से भागकर रुद्रपुर आई। आरोप था कि युवक ने स्थानीय नेताओं की मध्यस्थता में पैसा वापस करने और दोबारा परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया, लेकिन युवक नहीं माना और फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति