रुद्रपुर : खेल के दौरान छत गई गेंद लेने गए श्रमिक की छत टूटने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : खेल के दौरान छत गई गेंद लेने गया श्रमिक छत टूटने से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे एसटीएच में रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

नेतानगर दिनेशपुर ऊधमसिंहनगर निवासी मधु सूदन सरकार (20 वर्ष) रूद्रपुर स्थित एक टायर फैक्ट्री के गोदाम में नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मधु अपने साथियों के साथ गोदाम के बाहर क्रिकेट खेल रहा था।

दौरान दौरान बॉल पास वाले दूसरे गोदाम की छत पर चली गई। मधु जब बॉल लेने छत पर गया तो छत पर लगी फाइबर टूट गई और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मधु सूदन को आनन-फानन में जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया। जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा