रुद्रपुर : युवक का खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, झाड़ियों में हॉकी और बेसबॉल का डंडा हुआ बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: काशीपुर एनएच 74 स्थित म जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिला है. युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. शव के पास झाड़ियों में पुलिस को हॉकी और बेसबॉल का डंडा भी बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.

पुलिस के मुताबिक ग्राम सभा डिबडिबा के सुभाष नगर निवासी राजमिस्त्री अमित वर्मा का सबसे छोटा बेटा अरुण वर्मा रविवार की शाम घर से बाइक लेकर रुद्रपुर के लिए निकला था. जब देर रात वह घर नहीं आया तो परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की. इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. उसका फोन भी बंद आ रहा था. सोमवार दोपहर तक परिजन और गांव के लोगों ने अरुण की खोजबीन के लिए आसपास के गांवों में भटकते रहे. शाम साढे पांच बजे सूचना मिली कि भगवानपुर गांव से सटे काशीपुर हाईवे एनएच 74 के किनारे स्थित जंगल में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है. जिसकी भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल,सीओ सदर अनुषा बडोला,एसएसआई अर्जुन गिरि सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा.हाईवे से करीब दो सौ मीटर दूर अरुण का शव पड़ा हुआ था. उसके सिर पर घाव के निशान मिले हैं. सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. युवक की बाइक और मोबाइल भी गायब है.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'