रुद्रपुर : चाचा ने गोली मारकर भतीजे की करी हत्या, तमंचे से फायर झोंक आरोपी मौके से फरार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में रविवार को खेत में काम कर रहे युवा किसान की सिंचाई के नलकूप के तार को लेकर हुए विवाद में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचे से फायर झोंकने ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।

जानकारी के अनुसार, दूरस्थ गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह सुबह के समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।

बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हुए माता-पिता

अफरातफरी के बीच परिजन बुरी जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पति की मौत से सदमे में नवविवाहिता

गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है। राजू दो भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी है, उसके विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad