रुद्रपुर : पत्नी से वीडियोकॉल करते समय युवक ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से वीडियोकॉल पर बात करते समय तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

जानाकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में समीर अधिकारी (38) अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार को उसकी पत्नी मीनू दो बच्चों दीपंग और साक्षी के साथ अपने मायके गई थी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे समीर घर की दूसरी मंजिल में बने स्टोर रूम में गया और दरवाजा बंद कर तमंचे से सिर पर गोली मार ली। समीर के बड़े भाई रविंद्र अधिकारी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर बंद दरवाजा तोड़ा तो लहूलुहान हालत में समीर नीचे पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।पुलिस ने बताया कि बरामद तमंचे और खोखे पर उसका नाम लिखा था। मोबाइल हिस्ट्री से पता चला है कि घटना के समय समीर अपनी पत्नी से वीडियोकॉल पर बात कर रहा था। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंदेशा है कि पत्नी से किसी विवाद के बाद युवक ने जान दे दी

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad