रुद्रपुर : अपनी ही सहेली को होटल कर्मी को पांच हजार में बेच आई दो लड़कियां, होटल में हुआ उससे दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : अपनी ही सहेली को होटल कर्मी को पांच हजार में बेचने वाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप निवासी दो नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से बाल संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेज दिया गया है।

एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि 10 फरवरी, 2023 में एक किशोरी गायब हो गई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंप दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत

हेलियों ने उसे पांच हजार में बेचा था

जांच के दौरान पता चला कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर फरार हो गया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई। दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं।

लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेचा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया

होटल में देबू कश्यप ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad