रुद्रपुर : मछली तलाब संचालक ने दबंगों को मछली पकड़ने से रोका तो हथियारबंद दबंगों ने हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : रंपुरा चौकी इलाके में मछली का तलाब संचालक ने दबंगों को मछली पकड़ने से रोका तो हथियारबंद दबंगों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने जिला अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार वार्ड-24 रंपुरा बस्ती निवासी अंकुर पाल ने बताया कि गांव भुरारानी में उसके पिता का मछली का तालाब है। 25 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे वह अपने पिता व साक्षीदार के साथ तालाब पर बैठा था। इस बीच तालाब पर काम करने वाले प्रेम पाल का भाई व उसका बेटा रोहित निवासी बलवंत कॉलोनी बिलासपुर यूपी अपने भाईयों के साथ आया और जबरन मछली पकड़ने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने हथियारबंद साथियों को बुलाया और अभद्रता करते हुए पिता दीनदयाल पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप था कि हमलावर जाते जाते कार संख्या यूके-06 सीए-1801 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप था कि अधमरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल पिता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा