रुद्रपुर : ट्राली में स्क्रैप भरते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर,  गंगापुर मार्ग पर ट्राली में स्क्रैप भरते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से पूरनपुर पीलीभीत व हाल निवासी रेशम बाड़ी रुद्रपुर निवासी 33 वर्षीय सुरेंद्र पाल गंगापुर मार्ग स्थित स्क्रैप के गोदाम में मजदूरी का कार्य करता था। रोजमर्रा की भांति शनिवार की शाम को वह ट्राली में स्क्रैप भर रहा था कि अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन से मजदूर का हाथ लग गया। करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विद्युत सप्लाई बंद करवाने के बाद ट्राली के ऊपर लटके शव को नीचे उतारा और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा