रुद्रपुर : पूर्व सभासद डॉक्टर को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ युवक

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर एवं पूर्व सभासद को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। होश आने पर चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद रहे ईश्वर मलिक का वार्ड में ही क्लीनिक है और प्रतिदिन मरीजों को देखते हैं। बताया कि रविवार की दोपहर को वह किसी कार्य से बाजार गए थे और वापस लौटते वक्त काशीपुर बाईपास स्थित इंटर कॉलेज के सामने दो युवक मिले। आवाज देने पर जब वह रुके तो युवकों ने बातचीत के दौरान सम्मोहित कर दिया और बोले कि हाथ में जो अंगूठी पहनी है। उसी डिजाइन की अंगूठी बहन की शादी के लिए बनानी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

उन्होंने अपनी अंगूठी उतार कर दे दी। इस दौरान युवकों ने कहा कि वह सुनार को दिखाकर पुन: वापस कर देंगे। जिस पर चिकित्सक ने लगभग 50 हजार कीमत की सोने की अंगूठी उतारकर युवकों को दी और युवक अंगूठी लेकर चंपत हो गए। थोड़ी देर बाद जब होश आया तो उन्होंने घटना की सूचना बाजार चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई