रुद्रपुर : यहाँ दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए पहले परिवार से मारपीट कर चोटिल कर दिया और उसके बाद बाहर खड़े टुकटुक को आग के हवाले कर दिया

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए पहले परिवार से मारपीट कर चोटिल कर दिया और उसके बाद बाहर खड़े टुकटुक को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के मुखर्जी नगर निवासी रश्मि ने बताया कि 25 मार्च को वह मिलने वालों के साथ होली का रंग लगा रही थी। अचानक पड़ोसी आया और जबरन रंग लगाने की कोशिश करने लगा। जब विरोध किया तो अभद्रता की। उसके बाद मामला शांत हो गया। आरोप था कि 10 मार्च की शाम को पड़ोसी अपने साथियों के साथ आया और अभद्रता करते हुए परिवार पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर की सफाई कर रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

इसमें दंपत्ति चोटिल हो गए और हमलावरों ने जाते-जाते बाहर खड़े टुकटुक को भी आग लगा दी। आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन टुकटुक जल चुका था। पीड़िता ने हमलावरों पर जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम