दुःखद: उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणव नेगी ड्यूटी के दाैरान लेह में हुए शहीद, दो बहनों के थे इकलाैते भाई

खबर शेयर करें -

देहरादून,  यहां भनियावाला निवासी एक मेजर लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए, यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात मेजर प्रणव नेगी (36) पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान

2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। वह दो बहनों के अकेले भाई थे। तीन साल पहले ही मेजर की गढ़ी कैंट देहरादून से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पूर्व ग्राम प्रधान व स्थानीय निवासी नरेंद्र नेगी ने कहा कि लेह में हाई एल्टीट्यूड में तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हुए हैं। बुधवार तक उनका पार्थिव शरीर भनियावाला पहुंचने की संभावना हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, पैर चबाया; डाडल गांव में चार भालुओं की चहलकदमी से फैली दहशत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मुखानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गुड़-पट्टी व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस