दुःखद: बिन्दुखत्ता में बाल्टी में डुबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: दीपावली के दिन लक्ष्मी आगमन की तैयारी कर रहे दंपत्ति की डेढ़ वर्ष की पुत्री पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़े 👉 मैनेजमेंट ट्रेनी सहित मार्केटिंग पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
गत दिवस महालक्ष्मी पूजा के दिन बिन्दुखत्ता के गांधीनगर निवासी सूरज सिंह कार्की परिजनों के साथ लक्ष्मी पूजा की तैयारी के लिए घर मे रंग रोगन कर रहे थे। जबकि उनकी पत्नी रेखा बर्तन धो रही थी। इस दौरान उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री सान्वी खेलते खेलते घर मे रखी बाल्टी का सहारा लेकर खड़ी हो गई। तभी अचानक उसका बेलेंस बिगड़ा और वह मुँह के बल बाल्टी में डूब गई। कुछ देर बाद जब परिजन अंदर गए तो सान्वी बाल्टी में औंधे मुंह डूबी हुई थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महालक्ष्मी पूजा के दिन घर की लक्ष्मी की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को खेल जगत में बड़ी जिम्मेदारी: युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा जोर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 'रेफर सिस्टम' ने ली नवजात की जान: एसटीएच से लेकर एम्स ऋषिकेश तक भटकते रहे परिजन, निजी अस्पताल में तोड़ा दम