दुःखद : यहा पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता और पुत्र नदी में बहे, पत्नी कुछ दूरी पर काट रही थी घास

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट में बकरी चराने के दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता और पुत्र काली नदी में बह गए हैं। पुलिस नदी किनारे तलाश में जुटी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार संतोष चंद 44 वर्ष अपनी पत्नी लीलावती और छह वर्षीय पुत्र तनुज के साथ काली नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के ऊपर पहाड़ी पर बकरी चराने गया था। जबकि लगभग दो सौ मीटर दूर लीलावती घास काट रही थी। इसी दौरान पहाड़ी की तरफ से पत्थर गिरने से पिता संतोष चंद और पुत्र तनुज उसकी चपेट में आकर काली नदी में गिर गए और ऊफान पर आयी नदी में बह गए। दोनों की चीख सुनकर दो सौ मीटर दूर घास काट रही लीलावती पति और पुत्र को बचाने के लिए काली नदी में कूदने वाली ही थी कि नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोका और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर नदी किनारे तलाश में जुटी है। काली नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। घटना के बाद घर पर कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार