लव जिहाद, सुखविंदर सिंह की आईडी पर हिंदू लड़की के साथ होटल में पाए गए सैफ अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी गैर समुदाय के युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की करी मांग

Love Jihad, Saif Ali found in hotel with Hindu girl on Sukhwinder Singh's ID, Police arrested, Hinduist organization workers demanded strict action against the accused non-community youth.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,लालकुआं। नगर में लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है जो उधम सिंह नगर से लाल कुआं पहुंचे मुस्लिम समुदाय के युवक ने सुखविंदर सिंह की फर्जी आईडी पर एक हिंदू लड़की के साथ होटल में कमरा बुक करवा रखा था। वही मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के नेताओं के आक्रोश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त गैर समुदाय के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल का है। बताया जा रहा कि आज शाम हिन्दूवादी संगठन के कार्यकताओं को एक गुप्त सूचना मिली कि एक समुदाय विशेष का युवक हिन्दू युवती को लेकर रेलवे स्टेशन चौराहे स्थित एक होटल में आया है इस पर संगठन के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के रजिस्टर में जांच की तो उसमें युवक ने सुखविंदर सिंह के नाम की फर्जी आईडी लगाकर कमरा लिया था जबकि युवक मुस्लिम समुदाय से है उसका नाम सैफ अलि बताया गया है।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है युवक ने फर्जी आईडी बनवा रखीं थी। बताया जा रहा है कि युवक ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर निवासी है जोकि युवती को बुलेट मोटरसाइकिल से लेकर लालकुआँ आया था वहीं युवती दिनेशपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है युवती के परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई ना चाहते हुए पुलिस ने युवती को परिजनों के साथ भेज दिया।वही आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका चालान कर बाइक को सीज कर दिया।
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा का कायाकल्प: पुराने बस अड्डे पर बनेगा भव्य 'शॉपिंग मॉल', मुख्य चौराहे से टोल प्लाजा तक सड़क होगी चौड़ी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन; गैर-संप्रदाय के युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप, पुलिस जांच शुरू