लालकुआं निवासी द्वारा केस दर्ज करवाने के बाद धोखाधड़ी मामले में सामिया लेक सिटी का प्रबंधक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस ने सामिया लेक सिटी के प्रबंधक को धोखाधड़ी के आरोप में गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लेक सिटी के मालिक जमील खान की तलाश कर रही है।

पुलिस ने यह कार्रवाई एक परिवार की ओर से दर्ज कराए गए चार केस के आधार पर की है। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
शुक्रवार को सीओ सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लालकुआं निवासी सहजाद खान, उनकी पत्नी फिरदौस खान, बेटी डॉ. फरहीन खान, बेटा फरदीन खान ने सामिया लेक सिटी के मालिक जमील खान निवासी दिल्ली और प्रबंधक सगीर अहमद खान निवासी लैवोनी अपार्टमेंट क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद पर केस दर्ज कराए थे। उनका कहना था कि 48.10 लाख रुपये देने के बावजूद उनको निर्धारित प्लाॅट के बजाए दूसरे प्लाॅट की फर्जी रजिस्ट्री दी गई।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी संगठित तरीके से धोखाधड़ी करते हैं। एक प्लाॅट या आवास की कई रजिस्ट्री की जाती हैं और प्लाॅट खरीदने वालों को कब्जा नहीं मिलता है। वहां पर एसपी सिटी मनोज कत्याल,इंस्पेक्टर विक्रम राठौर, एसआई अर्जुन गिरी, भुवन जोशी सहित अनेक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

एसएसपी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से जमीनों का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। सामिया प्रबंधन पर कई सिविल और आपराधिक केस दर्ज हैं। मालिक जमील की तलाश में दबिशें दी जा रही है। जरूरत पड़ी को लुकआउट सर्कुलर जारी किया जाएगा। जांच के लिए एक राजपत्रित अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया जाएगा। आरोपियों पर गैंगेस्टर और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर