संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा नगर में निकाली गई विशाल रक्तदान जागरूकता बाइक रैली

Huge blood donation awareness bike rally organized in the city by Sant Nirankari Charitable Foundation

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से “विशाल रक्तदान जागरूकता बाइक रैली” का आयोजन किया गया जो निरंकारी भवन काशीपुर से शहर के मुख्य मार्गो चीमा चौराहा टांडा मोड़ महेशपुरा अली खां, किला से मेन बाजार से पुनः रतन टॉकीज रोड से होते हुए सरकारी अस्पताल से होती हुई वापसी भवन पर ही संपन्न हुई। जागरूक रैली के लिए काशीपुर साध संगत एवं सेवा दल के सदस्य सुबह से ही निरंकारी भवन पर अपनी बाइकों सहित उत्साहित रहे।
जोनल इंचार्ज राज कपूर , एवं  राजेंद्र अरोड़ा  ने सीओ वंदना वर्मा का इस अवसर पर धन्यवाद किया।

 

सह संचालिका मुन्नी चौधरी, शिक्षिका सुमिता खेड़ा, सहायक शिक्षिका रीटा जी द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर सीओ वंदना वर्मा जी का स्वागत किया गया। बड़े शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए संचालक प्रवीन कुमार जी की देखरेख में निरंकारी भाई बहनों ने मिलकर इस जागरूकता रैली में हिस्सा लिया और यही जन-जन तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया रक्तदान महादान, नर सेवा नारायण सेवा इत्यादि अनेकों संदेश लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करने के लिए दिए गए। इस रैली का शुभारंभ करते हुए सी०ओ० वंदना वर्मा एवं जोनल इंचार्ज राज कपूर जी ने निरंकारी मिशन के द्वारा इस प्रकार से किए जाने वाले सामाजिक जनकल्याण हेतु किये गये कार्यों का जिक्र किया।सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज यही कहा करते थे कि रक्त नाडियों में बहे, नालियों में नहीं। सी०ओ० वंदना वर्मा जी द्वारा भी निरंकारी मिशन की इस जागरूकता रैली से जो संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है मिशन के ऐसे समाजसेवी कार्यों की उनके द्वारा प्रशंसा की।
आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की छत्रछाया में विश्व भर में इस प्रकार के सामाजिक कार्य जोकि जनकल्याण के लिए होते हैं वह किए जाते हैं। कभी पर्यावरण को बचाने के लिए कभी सफाई अभियान, आपदा आने पर सहायता इत्यादि एवं रक्तदान शिविर लगाकर मानवता का भला किया जाता है।*
*आज अधिक से अधिक संख्या में सभी महात्मा इस सुंदर अवसर पर बाइक रैली में शामिल होकर आनंदित हो रहे थे। संत निरंकारी मंडल ब्रांच काशीपुर के द्वारा प्रशासन विभाग का एवं नगरवासियों का धन्यवाद किया गया।सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से जागरूक रैली हर्षोल्लास से संपन्न हुई संपन्न हुई। ज्ञात रहे 6 अगस्त 2023 रविवार के दिन प्रात 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन पटेल नगर काशीपुर में लगाया जाएगा। समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक का कार में मिला शव, पोस्टमार्टम में गर्दन से निकली गोली; हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नेताजी का टिकट कटने का डर या ओवर कॉन्फिडेंस? ‘100 प्रतिशत टिकट’ के दावे ने बढ़ाई लालकुआं की सियासी हलचल