‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को पूरा करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत स्थानीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जी.बी. गोगोई ने खुद पौधा लगाकर किया। इस दौरान वन विभाग की ओर से आम के पौधों का वितरण भी किया गया और उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी उचित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, दिवाकर मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, कुमुदनी देवी (एडवोकेट), जिला अध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, अध्यापक अवधेश मिश्रा, अनीता अवस्थी, पूर्णिमा सिंह, शशि श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, विनीता पाण्डेय, नीलम गुप्ता, डॉ. विजय तिवारी, अभिषेक तिवारी (एडवोकेट) और वन दरोगा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

