कांग्रेस लालकुआं के अध्यक्ष एवं दिग्गज नेता सरदार गुरदीप सिंह ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर कांग्रेस लालकुआं के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सरदार गुरदीप सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है, उनके द्वारा जिलाध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की गई है।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे गए त्यागपत्र में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने व्यक्तिगत कारण के चलते पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है, पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय एवं 17 वर्षों से लगातार लालकुआं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज सरदार गुरदीप सिंह ने अपनी व्यक्तिगत वजह का हवाला देते हुए पद के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है, सरदार गुरदीप सिंह के इस्तीफा देने के चलते लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम