पंजाब में विशिष्ट पंकस अकादमी सम्मान से अलंकृत हुए सेंचुरी पेपर मिल के सत्यपाल

लालकुआं: पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा के. एल. सहगल मेमोरियल हॉल जालंधर में पंजाब में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में लालकुआँ नैनीताल से सत्यपाल सिंह “सजग” कवि, साहित्यकार, चिन्तक हिन्दी काव्य लेखन के क्षेत्र में विशिष्ट पंकस अकादमी सम्मान से अलंकृत किया गया।
यह भी पढ़े 👉 दो अलग-अलग मामलों में दहेज मांगने पर पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
उनको यह सम्मान ठाकुर सत्य प्रकाश (पूर्व बागवानी मंत्री, हिमाचल प्रदेश), राजेन्द्र बेरी (माननीय विधायक जालन्धर), मनोरंजन कालिया (पूर्व मंत्री स्थानीय निकाय एवं उद्योग विभाग, पंजाब), घनश्याम थोरी (माननीय डिप्टी कमिश्नर जालन्धर), गिरीश बाली आईआरएस (अतिरिक्त कमिश्नर सीआईटी जालन्धर), नौनिहाल सिंह आईपीएस (माननीय कमिश्नर पंजाब पुलिस जालन्धर ), गुरुप्रीत सिंह भुल्लर आईपीएस (माननीय कमिश्नर पंजाब पुलिस लुधियाना) के अलावा अकादमी अध्यक्ष सिमर सदोष, अकादमी निदेशक डॉ जगदीप सिंह आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, मेडल, हिमाचली टोपी, पगड़ी, अंगबस्त्र आदि से अलंकृत किया गया। यह कार्यक्रम प्रोफेसर सन्त सिंह जी की पुन्य तिथि पर आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में लालकुआँ से कवियत्री आशा शैली जी को भी सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर लालकुआँ के कार्मिक एवं प्रशासनिक उप महाप्रबंधक एसके बाजपेयी, रॉ मैटेरियल अधिकारीगण वी के. सिंह, एस एस पवार, जी सी जोशी. राधेश्याम यादव, राम रतन यादव, जितेन्द्र कमल आनन्द, रामकिशोर वर्मा आदि गणमान्य लोगों ने शुभकामनाये दी है।

