हल्द्वानी : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल के हल्द्वानी शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरेली रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब दंपति स्कूटी से हल्द्वानी बाजार से अपने घर गोरापड़ाव जा रहे थे

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त

जानकारी के अनुसार, गोरापड़ाव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाजार से स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी से घर को जा रहे थे. तभी बरेली रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरे. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते पर परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजेश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad