उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरकर शिक्षक की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मूनाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिलिंग्या में तैनात सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश की खाई में गिरकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव बाहर निकाला। इस दुखद समाचार से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


 

स्कूल की छुट्टी के बाद हुआ हादसा

 

जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश गुरुवार, 18 सितंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे खाई में जा गिरे। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुँचे, तो उनके साथी शिक्षकों ने खोजबीन शुरू की। उन्हें खाई में उमेश प्रकाश का बैग दिखाई दिया, जिसके बाद अनहोनी की आशंका में उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  भेड़-बकरियां चराते समय खाई में गिरा युवक, इकलौते बेटे की मौत से परिवार का चिराग बुझा

सूचना मिलते ही 108 सेवा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और बचाव अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर शिक्षक को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पहाड़ से गिरे पत्थर ने ली ट्रक चालक की जान, चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा पर उठे सवाल

 

शिक्षकों में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

शिक्षक उमेश प्रकाश के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, मूनाकोट ब्लॉक अध्यक्ष कवींद्र लाल समेत कई शिक्षक अस्पताल पहुँच गए। शिक्षक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उमेश प्रकाश मूल रूप से सितारगंज के रहने वाले थे और वर्तमान में उनका परिवार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रहता है। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में फूटा युवा मोर्चा का गुस्सा: राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर फुंका पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad