वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राजकुमार सेठी के पिता व क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी बिहारी लाल सेठी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Sudden demise of senior BJP leader and councilor Rajkumar Sethi's father and area's prominent social worker Bihari Lal Sethi, wave of mourning in the area

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राजकुमार सेठी के पिता बिहारीलाल सेठी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को गहरा दुख प्रकट किया ।
क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने वाले क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी बिहारीलाल सेठी नही रहे। 90 वर्षीय बिहारी लाल सेठी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। शनिवार की सुबह 6:15 बजे उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके आकस्मिक निधन खबर सुनते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं तमाम जनप्रतिनिधियो उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की । आज दोपहर बाद 3:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश  गहतोड़ी, मेयर उषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ,प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी,  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा ,पूर्व सांसद बलराज पासी भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस