भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गंगवार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते है शामिल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: विधानसभा चुनाव से पहले उधमसिंह नगर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. भाजपा नेता व भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य डॉ. सुरेश गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अटकलें लगाई जा रही है कि वह जल्द ही अपने समर्थकों संग कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने भाजपा की सदस्यताव भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने अभी तक किसी अन्य पार्टी का दामन नहीं थामा है. गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा था.

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में फिर 'हरदा' का जलवा: प्रदेश में लौटते ही हरीश रावत की ताबड़तोड़ रैलियां; पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल बोले—'बातचीत से हल होंगे मतभेद'

उन्होंने पत्र जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में सदस्य केंद्रीय सलाहकार समिति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के पद पर है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विरोध में अपनी स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता त्याग रहे हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह दोबारा कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं. इसके साथ ही उनके कई समर्थक भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: 30% सीटों पर संकट, मजबूत चेहरों की कमी और भारी हार के डर में उलझी कांग्रेस

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में फिर 'हरदा' का जलवा: प्रदेश में लौटते ही हरीश रावत की ताबड़तोड़ रैलियां; पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल बोले—'बातचीत से हल होंगे मतभेद'

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें