वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने हिडिंबा देवी के मंदिर पर नवाया शीश, क्षेत्र में खुशहाली की मांगी मन्नत

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा
जसपुर। हिडिंबा देवी के मंदिर पर लगे वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।इस दौरान कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चाय व खाने का लंगर चलाकर दर्शनार्थियों की सेवा की।

काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने अपने साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मेले में पहुंच कर मंदिर में माँ हिडिंबा देवी का आशीर्वाद लिया और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजयश्री की कामना की। बताते चलें कि ग्राम गौरा फार्म में पुलका नदी के किनारे हिडिंबा देवी का मंदिर है। इस मंदिर पर प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मेला लगता है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर आदि जिलों और क्षेत्र के श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं। कमेटी के सदस्य इस मंदिर को तीर्थस्थल के रूप में विकसित कराने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कमेटी के सदस्यों को मांग पूरी कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जसवंत सिंह ग्वाल, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, विपिन राजा आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद