लालकुआं। नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में पहुंचे वरिष्ठ युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने चिकित्सालय स्टाफ को रोगियों से नम्रता पूर्वक मित्रवत व्यवहार करने तथा 24 घंटे की स्वास्थ्य सेवाएं देने का आह्वान किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा और डॉ अजय दीक्षित ने वार्ता करते हुए वरिष्ठ युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी को चिकित्सालय की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड नहीं होने एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कमी के चलते तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं इस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने जल्द ही सक्षम अधिकारी से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर चिकित्सालय स्टाफ को संबोधित करते हुए दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी क्षेत्र वासियों को बेहतर सेवाएं देते हुए नम्रता पूर्वक एवं मित्रवत व्यवहार करें। साथ ही 24 घंटे की स्वास्थ्य सेवाएं देने की कोशिश करें। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र एवं आवासीय परिसर का भी विस्तृत निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा नेता बॉबी संभल, संजय अरोड़ा, दरबान सिंह बिष्ट, लाखन सिंह मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद अग्रवाल, वरुण प्रकाश और निशांत गिरी समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।
ताजा खबर
- दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार
- रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
- ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
- युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
- रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
- हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
- दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
- नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
- उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

