हल्द्वानी। नगर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एवं व्यस्ततम क्षेत्र जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद अचानक गोली चली, जो सीधे एक युवक के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान जब दूसरे पक्ष के दो युवक वहां आए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस को तैनात करना पड़ा।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
हल्द्वानी जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ताजा खबर
- अब ज़िंदगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा…” लिखकर अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी
- बागेश्वर: पूर्व सैनिक का ‘अमर प्रेम’; पत्नी की याद में घर में ही बनवा दिया मंदिर, 89 की उम्र में रोज करते हैं मूर्ति की आरती
- ऊधमसिंह नगर में बड़ा वित्तीय स्कैम: बैंक की 77 करोड़ की बंधक संपत्ति फैक्ट्री से गायब; कोर्ट के आदेश पर कंपनी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; तलाश में जुटी पुलिस, हुलिया जारी कर जनता से मांगी मदद
- नैनीताल जिला कोर्ट में सनसनी: पार्किंग में खड़ी कार में मिला वरिष्ठ अधिवक्ता का खून से सना शव, सुसाइड नोट बरामद
- उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़
- मर्चूला में मर्यादा तार-तार: श्मशान घाट पर रचाई गई शादी, पवित्र संगम के अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला देख भड़के लोग
- उत्तराखंड में ‘लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)’ का विस्तार; लालकुआं के प्रवीण कुमार कांडपाल बने प्रदेश सचिव
- उत्तराखंड में बिजली संकट: UPCL की ‘पावर’ रणनीति तैयार; 1 मई से मिलेगी निर्बाध आपूर्ति, केंद्र से मिली 150 MW अतिरिक्त बिजली
- किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा

