हल्द्वानी। नगर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एवं व्यस्ततम क्षेत्र जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद अचानक गोली चली, जो सीधे एक युवक के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान जब दूसरे पक्ष के दो युवक वहां आए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस को तैनात करना पड़ा।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
हल्द्वानी जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ताजा खबर
- सिक्खों पर की गई अपमान जनक टिप्पणी से आहत सिख समाज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का फूंका पुतला
- ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड ! बाजपुर में मेडिकल स्टोर बना था नशे का अड्डा, भारी मात्रा में कैप्सूल-टेबलेट बरामद, बाप-बेटा गिरफ्तार
- रात में ट्रांसफर, सुबह रोक — रामनगर कोतवाली में उलटफेर से हलचल
- लालकुआं: बाबा साहब की पुण्यतिथि पर आज लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हल्द्वानी के नामी चिकित्सक करेंगे परीक्षण
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
- एसटीएफ़ ओर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रुद्रपुर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी
- रुद्रपुर: मेट्रोपोलिस मॉल में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, पुलिस ने 5 आतंकियों को मार गिराया
- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, पुलिस ने 4 आतंकियों को काबू किया
- इंडिगो का ऑपरेशनल संकट: देहरादून से 13 उड़ानें रद्द, DGCA ने नियमों में दी अस्थायी राहत
- दैवीय चमत्कार! लोहाघाट हादसे में मां-भाई की मौत के बाद 5 साल का चेतन चौबे बाल-बाल बचा

