राजू अनेजा,लालकुआं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की लालकुआं नगर इकाई का गठन किया गया है जिसमें पत्रकार शैलेंद्र कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है। बताते चलें कि एनयूजे (आई) प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ा के दिशा निर्देश पर कुमाऊं मंडल से लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है साथ ही नगर इकाइयों का भी गठन किया गया है जिसके तहत लालकुआं नगर इकाई की जिम्मेदारी बतौर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह और महामंत्री सचिन गुप्ता को सौंपी गई है। अब इनके द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को महामंत्री मनोनीत होने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इधर नव मनोनीत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सचिन गुप्ता ने बताया है कि जल्द ही जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में लालकुआं नगर इकाई का विस्तार किया जाएगा साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत भी की जाएगी। दोनों ने अध्यक्ष एवं महामंत्री मनोनीत होने पर एनयूजे (आई) के शीर्ष पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।
ताजा खबर
- भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
- हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद
- सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित ‘एक्सप्रेस’: 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात
- काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
- 12 दिन बाद धौलीगंगा नदी से मिला बीआरओ जवान पंकज सिंह का शव: नीती घाटी आपदा के बाद से थे लापता
- हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज
- लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी
- कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हमला: रसोई का बजट बिगड़ने से आम जनता बेहाल, त्योहारी सीजन में राहत देने की मांग
- बिंदुखत्ता को ‘राजस्व गांव’ का दर्जा न मिलने पर बिफरे मोहन कुड़ाई: कहा— “देरी की पूरी जिम्मेदार डबल इंजन सरकार”

