शांतिपुरी : तार में फंसा गुलदार, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सकुशल जंगल में छोड़ा

खबर शेयर करें -

लालकुआं: तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज के शान्तिपुरी स्थित कोटखर्रा में एक नर गुलदार तार मे फंस गया, सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने रेकस्यू कर गुलदार को जंगल में छोड़ दिया है।
शनिवार को डौली रेंज के शान्तिपुरी स्थित कोटखर्रा में एक नर गुलदार तार मे फंस गया, ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के डीएफओ संदीप कुमार के निर्देश में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दो पशु चिकित्सा धिकारी के पैनल द्वारा नर गुलदार को मौके पर ट्रेकुलाइज कर पिजड़े में कैद कर लिया गया, जिसके बाद गुलदार का मौके पर स्वास्थ परिक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली

स्वास्थ परिक्षण में नर गुलदार फिट पाए जाने पर वन विभाग द्वारा उसे जंगल में छोड़ छोड़ दिया गया। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि गुलदार वयस्क है, पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू टीम में एसडीओ गौला अनिल कुमार जोशी, वन रेंजर नवीन सिंह पवार, उप वन रेंजर प्रमोद बिष्ट, मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी एवम् एवम् डौली रेंज स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी