केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने अग्नि कांड में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में सौपा चेक

Union Defense and Tourism Minister Ajay Bhatt handed over a check as financial assistance to the family of the victim in the fire incident.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कार्यक्षेत्र अंतर्गत गौलापार क्षेत्र की सहकारी दुग्ध समिति के दुग्ध उत्पादक सदस्य के घर में आग लग जाने के कारण लाखो रूपये का सामान जलकर राख हो गया । फौरी राहत के रूप में पीडित परिवार को नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा सत्ताईस हजार धनराशि का आर्थिक सहायता का चैक केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं सांसद नैनीताल उधमसिहनगर अजय भट्ट के हाथो प्रदान किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि गौलापार क्षेत्र के तारानवाड निवासी, हिम्मतपुर प्राथमिक सहकारी दुग्ध समिति सदस्य प्रताप चंद के मकान में प्रातः भीषण आग लग जाने के कारण घर में रखा आनाज, बर्तन, जेवर व समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा दुग्ध संघ कार्मिको के साथ पीडित परिवार के घर जाकर जानकारी प्राप्त की और सांसद अजय भटट जी के क्षेत्र भ्रमण में होने पर उन्हे सूचना प्रदान की गई जिसके बाद मा0 सांसद अजय भटट द्वारा उक्त पीडित परिवार को नैनीताल दुग्ध संघ से 21 हजार व दुग्ध समिति हिम्मतपुर से 5 हजार कुल 27 हजार की सहायता राशि का चैक आर्थिक सहायतार्थ प्रदान किया गया और सांसद अजय भटट ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान दूध संघ के मार्ग प्रभारी मोहन चन्द्र जोशी, क्षेत्र पर्यवेक्षक पुरन मिश्रा, पदमा आर्या, दुग्ध समिति अध्यक्ष चन्द्रशेखर सुनौरी, सचिव महिपाल सिह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, गोबिन्द मिश्रा आदि लोग मौजुद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के हक की लड़ाई में दुर्गापाल की पहल बनी मिसाल, वर्षों पुरानी मांग आज भी लोगों की उम्मीद का केंद्र