केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गड़ीनेकी पहुंचकर स्वामी हरी चैतन्य पुरी महाराज जी का लिया आशीर्वाद

Union Minister of State for Defense and Tourism Ajay Bhatt took the blessings of Swami Hari Chaitanya Puri Maharaj Ji after reaching Gadeneki.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,गढ़ीनेकी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गड़ीनेकी में स्थित हरि चैतन्य धाम आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वामी हरि चैतन्य महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

­­­
शनिवार को गड़ीनेकी पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय राज्य मत्री अजय भट्ट ने हरि चैतन्य धाम में आयोजित सत्संग में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वामी हरी चैतन्य पुरी महाराज जी का माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मत्री अजय भट्ट ने कहा कि देवनगरी उत्तराखंड में इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे हमारी नई पीढ़ी को देश की संस्कृति और सनातन धर्म का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्यम से इंसान को प्रभु के साक्षात दर्शन प्राप्त होते हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर स्वामी जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर  अपनी जीवनशैली में अच्छाइयों को अपनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात